स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन दिग्गज ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कपिल देव, लांस क्लूजनर, शाकिब अल हसन और स्टीव वॉ जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन और 50 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
नीदरलैंड के खिलाफ मैच में मैकमुलेन ने 13 गेंदों में 9 रन की पारी खेली। हालांकि, स्कॉटलैंड ने फिनले मैक्रीथ (106 गेंदों में 81 रन, सात चौके और एक छक्का) और मार्क वॉट (72 गेंदों में 60 रन, पांच चौके और दो छक्के) की पारी के दम पर 50 ओवर में 262/9 का स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में मैकमुलेन गेंदबाजी में भी चमके और उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके इस शानदार स्पेल के कारण नीदरलैंड की टीम 45 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।
मैकमुलेन को 1,000 रन और 50 विकेट का डबल्स केवल 33 मैच में पूरा कर लिया। इस लिस्ट में नीदरलैंड के दिग्गज रेयान टेन डोशेट सबसे आगे हैं जिन्होंने केवल (28 मैच) में यह कारनामा अपने नाम कर लिया था।
1000 रन और 50 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम | देश | पारियों की संख्या |
---|---|---|
जीशान मकसूद | ओमान | 37 |
कोरी एंडरसन | न्यूज़ीलैंड | 40 |
लांस क्लूजनर | दक्षिण अफ्रीका | 42 |
ग्रेग चैपल | ऑस्ट्रेलिया | 44 |
कपिल देव | भारत | 46 |
स्टीव वॉ | ऑस्ट्रेलिया | 46 |
रोहन मुस्तफा | यूएई | 50 |
शाकिब अल हसन | बांग्लादेश | 50 |
मैकमुलेन ने 33 एकदिवसीय मैचों की 29 पारियों में 45.96 की औसत से 1,149 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रहा है। इस खिलाड़ी ने 20.09 की औसत से 52 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/34 रहा है।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.